WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chiranjeevi Yojana Hospital List Jodhpur | CSBY Jodhpur Private & Govt Hospital

Chiranjeevi Yojana Hospital List Jodhpur PDF: राजस्थान (Rajasthan) के निवासियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना Rajasthan Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana शुरू की गयी है। इस योजना के तहत आप इससे जुड़े हॉस्पिटल्स में लाख तक एक उपचार फ्री करवा सकते है। आप अगर राजस्थान के निवासी है और इस योजना का लाभ उठाना कहते है तो इसके लिए जल्द से जल्द आपली करे। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से रिलेटेड सारी जानकारी आप इस नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 की सारी जानकारी

अगर अपने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लिए अप्लाई कर दिया है और अभी इसके तहत अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का ईलाज करवाना चाहते है। तो आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े जोधपुर के किसी भी अस्पताल में अपना उपचार करवा सकते है। इस योजना से जुड़े जोधपुर के प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल की लिस्ट हमने यहाँ इस आर्टिकल में आपकी सुविधा के लिए दी है। इसको आप नीचे दिए गए लिंक की मदद से चेक कर सकते है। तो यहाँ देखे की Chiranjeevi Yojana Hospital List Jodhpur चिरंजीवी योजना में जोधपुर के अस्पतालों की सूची कैसे चेक करे।

योजना का नाममुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्यराजस्थान
योजना की शुरुआतवर्ष 2021
लाभउपचार हेतु हर वर्ष 5 लाख रुपए तक तक दिए जाते हैं
लाभार्थी राजस्थान के नागरिक
अधिकारिक वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home

हम आपको बताना चाहते कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कवर में कई बीमारियों के इलाज के अलग अलग पैकेज बनाये गए है। इस बीमारियों का उपचार फ्री उन्ही सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स में किया जायेगा जो फ्री मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े है। साथ ही आपको इस योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी। इसके अलावा विशेष पंजीयन शिविर भी आयोजित किये जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिको के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जायेंगे। और शहर में रह रहे लोगो के लिए वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जायेंगे। योजना से सम्बंधित अधिक जानकरी के लिए नीचे स्क्रॉल करे।

यह भी पढ़े – Chiranjeevi Yojana Jaipur Hospital List | मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में जुड़े जयपुर के हॉस्पिटल

Chiranjeevi Yojana Hospital List Jodhpur (चिरंजीवी योजना में जोधपुर के अस्पतालों की सूची कैसे चेक करे)

यदि आप CM Chiranjeevi Yojana में जोधपुर के जुड़े Hospital की List PDF चेक करना चाहते है तो नीचे दी गयी प्रोसेस को फॉलो करे।

  • सबसे पहले, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home को विजिट करे।
  • अब यहाँ दिखाए अनुसार, पैनलबद्ध अस्पताल पर क्लिक करे
  • इस पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने सारे जिले आ जायेंगे।
  • अब Jodhpur पर क्लिक करे
  • अभी फिर से, नीचे दिखाए अनुसार केंद्र/ राज्य/ प्राइवेट पर क्लिक करे (जिन भी हॉस्पिटल की लिस्ट आपको देखनी है)
  • अपनी सुविधा अनुसार क्लिक करने के बाद आपके सामने Chiranjeevi Yojana Jodhpur Private Hospital List/ Chiranjeevi Yojana Jodhpur Govt Hospital List की PDF आ जाएगी
  • अब आप इसे चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते है

मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना की विशेषताएं

  • 24 फरवरी 2021 को बजट भाषण के दौरान इस योजना की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने की थी।
  • इस योजना के तहत, राज्य के प्रत्येक परिवार को कैशलेस इलाज के लिए 5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।
  • राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़े सरकारी व निजी अस्पतालों में दाखिले पर कैशलैश इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ 1 मई 2021 से मिलेगा
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के लाभार्थियों को पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानों, सिविल सेवकों और अन्य गरीब परिवारों के लोगों को बीमा सुविधा प्रदान करना है।
  • राज्य का कोई भी लाभार्थी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ऑनलाइन या ई-मित्र पर जाकर पंजीकरण कर सकता है।
  • 1 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक लाभार्थी ऑनलाइन या ई-मित्र पर जाकर आवेदन कर सकता है।
  • अन्य परिवार 850 रुपये प्रति वर्ष के मामूली प्रीमियम पर इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

Chiranjeevi Yojana में अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति कैसे देखे

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति देखने के लिए आप नीचे दी गयी इंस्ट्रक्शंस का पालन कर सकते है जो हमने यह आपकी सहायता के लिए दी है।

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की वेबसाइट पर लॉगिन करे।
  • अब, यहाँ दिखाए अनुसार होम पेज पर जाये
  • इसके बाद, दिए गए कॉलम में अपना जान आधार नंबर दर्ज करे।
  • नंबर दर्ज करने के बाद आपके सामने आपके मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन का स्टेटस आ जायेगा
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति देख सकते है।

Click here to See CM Chiranjeevi Bima Yojana Jodhpur Hospital List

FAQs

यदि आप को चिरंजीवी योजना से जुड़े जोधपुर के हॉस्पिटल की लिस्ट के बारे में कुछ और जानना है तो आपने कमेंट करें हम जल्दी आपके सवालों का जवाब देंगे।

Q : Chiranjeevi Yojana Hospital List Jodhpur चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक क्या है?

उत्तर : लिंक यहां https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in है।

Q : क्या चिरंजीवी योजना में जोधपुर के निजी अस्पताल भी जुड़े है?

उत्तर : हां कुछ हॉस्पटिल है जो जुड़े है।

Q : चिरंजीवी योजना का क्या लाभ है?

उत्तर : इसमें आप 5 लाख रुपए तक का ईलाज फ्री करा सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *