WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tiffin Service के बिजनेस से हर महिने कमा सकते है लाखों, जानें कैसे शुरु करे टीफिन सेंटर

दोस्तो, अगर आप अपना खाना खुद बनाते हैं। या आपको खाना बनाने का शौक है। तो आप इसके साथ-साथ एक अच्छा बिजनेस भी कर सकते हैं। आज कई लोग नौकरी की वजह से घर परिवार से दूर रहते हैं। वही कई स्टूडेंट पढ़ाई के लिए घर से दूर किराए के मकान या पीजी में रहते हैं उन्हे अच्छा भोजन नही मिलता। तो अगर आप स्वादिस्ट और अच्छा खाना बनाना जानते हैं तो यह Tiffin Service शुर करनें का आइडिया आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं।

इससे आप अपना शोक पूरा करते हुए अच्छे पैसे भी कमा सकते हैं। इसमें आपके सफल होने के बहुत ज्यादा चांस हैं। इसमें शुरुआत में आपको कुछ ऑफिस में सम्पर्क करना हैं, और कुछ स्टूडेंट्स से बात करनी होगी जो घर से बाहर रहते हैं। एक बार अगर आपका खाना उनको पसंद आ गया तो उसके बाद अपने आप लोग आपसे जुडते जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से टीफिन सर्विस शुरु कर सकते हैं।

खर्चा और लाभ

टिफिन सेंटर शुरुने के लिए शरुआत में आपको थोड़ा इनवेस्ट करना पड़ेगा। अगर आप घर से शुरु कर रहे है तो बहुत ही कम खर्चा आएगा। आपको सिर्फ टिफिन और खाना बनाने के कुछ बर्तन ही खरीदने पड़ेंगे। लेकिन दुकान से शुरु करेंगे तो फर्निचर खरीदना पड़ेगा और दुकान का किराया देना पड़ेगा।  इसके अलावा खाना बनाने के लिए जो सामग्री लगेगी, वो ही लानी पड़ेगी। वही अगर लाभ की बात करे तो इसमें करीब 40 प्रतिशत मुनाफा कमा सकते है।

कैसे संचालित करे Tiffin Centre

Tiffin Service Centre का मकसद घर से बाहर रह रहे लोगों को अच्छा खाना उपलब्ध करवाना होना होता है। आप अपने घर पर ही खाना बना कर लोगों को खाना उसके स्थान पर पहुंचा सकते है। दुकान के लिए अलग से किराया देने की जरुरत नही हैं। ज्यादातर लोग अपने घर पर खाना बनाकर ही उसके ग्राहक को उसके स्थान पर खाना पहुंचाते हैं। उसमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार खाना खा सकता है। क्योकि ज्यादातर लोगों को अपने ऑफिस जाना होता है। स्टूडेंट्स को कॉलेज या कोचिंग जाना होता हैं तो उनके पास समय नही होता।

वही अगर आपके पास टिफिन पहुंचाने का समय नही है या टिफिन देने नही जा सकते तो आप एक ही स्थान पर बिठाकर उनको खाना खिला सकते है। लेकिन उसके लिए आपके पास ग्राहको को बिठाकर ताजा खाना खिलाने के लिए जगह की जरुरत होगी। इसके लिए आपको जगह भी ऐसी चुननी पडेगी। जहां ज्यादा लोग रहते हो या आते हो, जैसे- कॉलेज, कोचिंग, ऐसा कोई एरिया जहां एक साथ कई ऑफिस हो।

Tiffin Centre शुरु करने लिए आवश्यक वस्तुएं

Tiffin Centre सेंटर शुरु करने के लिए आपको खाना बनाने के जुरुरी बर्तन खरीदने पडेंगे। शुरुआत में आप घर के बर्तन भी उपयोग में ले सकते है लेकिन ग्राहक बढ़ने पर आपको बड़े बर्तन लेने होंगे जिसमे ज्याता लोगों का खाना एक साथ बनाया जा सके । इसके लिए आपको एक ग्राहक के लिए दो टिफिन खरीदने पडेंगे, लेकिन अगर सुरुआत में आपके पास ज्याता बजट नही है तो एलुमिनियम फॉयल कंटेनर का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा भी कई सारे फूड पैकिंग कंटेनर और प्लेट्स आती जिसका उपयोग कर सकते हैं। आपके पास कम से कम दो सिलेंडर होने जुरुरी है। वही इसके साथ ही खाना बनाने की आवश्यक सामग्री की जरुरत होगी, जैसे- अनाज, आटा, तेल, मसाले आदि।

इसके अलावा अगर आप सेंटर पर ही खाने की सुविधा दे रहे है तो  ग्राहको को खाना खिलाने के लिए फर्नीचर की भी जरुरत होगी। खाना परोसने के बर्तन भी चाहिए होंगे।

ग्राहक कैसे बढ़ाए?

एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादातर लोगों को घर पर बना हुआ खाना पसंद होता हैं। तो आपका मकसद सिर्फ ज्यादा पैसे कमाना नही होना चाहिए, क्योकि आप ग्राहक को अगर अच्छा नही दोगे तो वह कही और अच्छा खाना सर्च करने की कोशिश करेंगा। इसलिए आपके जितने भी ग्राहक हो उन्हे अच्छा और घर जैसा ही खाना मिलना चाहिए।

आपका ये मकसद होना चाहिए कि आपके पास जो भी एक बार खाना खाए उसे खाना पसंद आ जाना चाहिए। एक व्यक्ति को खाना पसंद आएगा तो वह दूसरे उसके जानने वालों को भी इसके बारे में बताएगा और इस तरह से आपके ग्राहक बढते जाएंगे। शुरुआत में आपको थोडी ज्याता मेहनत करनी पडेगी उसके आराम से आप अच्छे-खासे पैसे कमा सकेंगे।

मार्केट रिसर्च करे

Tiffin Service शुरु करने के लिए आपको मार्केट के बारे में थोड़ा रिसर्च करना पड़ेगा। इसमें आपको ये पता करना है कि फिलहार टिफिन की रेट क्या चल रही है। कहां पर कैसा खाना मिल रहा है। इसके लिए आप टिफिन लेने वाले लोगों से बात कर सकते है। आप उनसे ये भी जानकारी ले सकते है कि उन्हे किस तरह के भोजन की जरुरत है जो उन्हे नही मिल रहा। इस तरह से मार्केट के बारे में थोडी सी जानकारी जुटाकर अच्छा भोजन उपलब्ध करवा सकतो हो।

लाइसेंस लेना होगा?

अगर आप अपने घर पर Tiffin Centre चला रहे हैं तो किसी प्रकार का कोई भी लाइसेंस लेने की कोई जरुरत नही होती, लेकिन अगर आप कोई दुकान लेकर शुरु कर रहे है तो आपको फूड लाइसेंस लेना होगा। यह लाइसेंस आपको Food Safety and Standard Authority of India (FSSAI) की ओर से जारी किया जाएगा। FSSAI  देखता है कि आप सही गुणवत्ता का खाना दे रहे है या नही। फूड लाइसेंस लेने के लिए आप FSSAI की वेबसाइट  पर ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं।

आशा करता हूं ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। इसी तरह के और भी आर्टिकल हमारी साईट पर आप पढ़ सकते हैं। और अगर आप हमें अपना ओपिनियन देना चाहते है तो कमेंट करके हमे बता सकते हैं।

Q&Ans

यहाँ पर हम ने Tiffin Centre से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रोवाइड करवाई है। साथ ही कुछ अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न-उतरो के बारे में जानकारी दी है। अगर इसके अलावा आप के मन में कोई Doubts है। तो आप कमेंट कर सकते है। जल्द ही आप के सवालो के जवाब दिए जायेंगे।

Q : Tiffin Centre शुरु करने लिए आवश्यक वस्तुएं क्या – क्या है ?

Ans: Tiffin Centre शुरु करने के लिए आपको खाना बनाने के लिए सबसे जरूरी बर्तन खरीदने होते है।

Q: क्या टिफिन सेवा के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होता है?

Ans: आप अपने घर पर Tiffin Centre चला रहे हैं। तो किसी प्रकार का कोई भी लाइसेंस लेने की कोई जरुरत नही होती है। लेकिन अगर आप कोई दुकान लेकर शुरु कर रहे है तो आपको फूड लाइसेंस लेना होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *