WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जल जीवन हरियाली अभियान 2022 | Benefits of Jal Jeevan Hariyali Abhiyan

हेल्लो दोस्तों,  जैसा कि आप जानते हैं। जल संरक्षण करना तथा पृथ्वी को हरा भरा रखना पर्यावरण के लिए अति आवश्यक है। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार ने जन जीवन हरियाली अभियान 2022 शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत जल संरक्षण हरियाली संबंधित संपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को और संस्थाओं को 40000 से ₹50000 तक का अनुदान भी दिया जाएगा।

आइए जान लेते हैं बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया  जल जीवन हरियाली अभियान क्या है। तथा इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं ? इससे क्या फायदे होंगे और आवेदन प्रक्रिया क्या है ? यह संपूर्ण विवरण आज आप इस लेख में जानने वाले हैं।

Jal Jivan Hariyali Abhiyan Highlights

  • योजना का नाम    –   जल जीवन हरियाली योजना
  • शुरू किया गया   –    मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
  • राज्य –  बिहार
  • लाभार्थी    –    राज्य के सभी किसान
  • उद्देश्य    –    जल संरक्षण को बढ़ावा देना
  • लाभ  – किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराना ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और खेती के लिए पानी की समुचित व्यवस्था रह सके
  • आवेदन     –   ऑनलाइन के माध्यम से
  •  आधिकारिक वेबसाइट  –    https://www.jaljeevanhariyali.bih.nic.in

यह भी पढ़े – बिहार राशन कार्ड – कैसे और कहाँ करें आवेदन

उद्देश्य तथा लाभ (Benefits of Jal Jeevan Hariyali Abhiyan)

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार में जल संरक्षण को लेकर तथा पहले से निर्मित नदी, तालाब और जलाशयों का जिनोर्धर किया जाएगा। जिससे वातावरण शुद्ध और सुंदर बनाया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना है। तथा उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा करना भी।

आप जानते हैं इस समय वायु प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण बहुत बढ़ रहा है। इसीलिए पेड़ लगाना आवश्यक है। क्योंकि एक पेड़ साल में 20 किलो धूल सोखता है 700 किलो ऑक्सीजन छोड़ता है तो 20000 किलो कार्बन डाइऑक्साइड भी सोखता है।

  • जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत गांधी जयंती की 150वीं वर्षगांठ पर की गई।
  • ड्रोन या हेलीकाप्टर के माध्यम से पूरे राज्य में सभी सार्वजनिक जल निकायों जैसे कि तालाबों, आहार-पाइन और कुओं की पहचान करके उनकी पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा।
  • इस अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण भी एक महत्वपूर्ण बिंदु रखी गई है।
  • किसानों को जल संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही इन्हें पोखर तालाब बनाने के लिए अनुदान भी उपलब्ध कराए जाएंगे ।
  • इस योजना से किसानों को लाभ होगा, कृषि सिंचाई में मदद मिलेगी, बिजली की खपत कम होगी। पर्यावरण शुद्ध तथा स्वच्छ बनेगा।

जल जीवन हरियाली अभियान के लिए आवेदन करने संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया

  • अगर आप जल जीवन हरियाली अभियान से जुड़ना चाहते हैं और अपने आसपास जल संरक्षण हेतु पोंडिंग बनाना चाहते हैं। तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
  • सर्वप्रथम बिहार सरकार कृषि विभाग के ऑफिशल पोर्टल  dbtagriculture.bihar.gov.in पर लॉगिन करें।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे “ऑनलाइन आवेदन करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • दिखाई दे रहे जल जीवन हरियाली खेत में जल संचयन तथा स्थान जल संचयन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • दिखाई दे रहे किसान समूह तथा स्वयं किसान लिंग पर क्लिक करें।
  •  आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
  • आवेदन सबमिट करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : जल जीवन हरियाली अभियानके लिए कितना अनुदान मिलेगा?

उतर : जल सरक्षण हेतु 40000 से 50000 तक का अनुदान मिलेगा।

Q : जल जीवन हरियाली अभियान क्या है?

उत्तर : जल जीवन हरियाली अभियानमें ज्यादा से ज्यादा पड़े लगाना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *