WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhayamantri Kanya Vivah Yojana MP 2022, MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए कौन और कैसे करे आवेदन

यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं। तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022/ Mukhayamantri Kanya Vivah Yojana MP 2022” की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों को सहायता राशि अनुदानित की जाएगी जो अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ हैं। तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। सरकार द्वारा सभी गरीब ,निराश्रित महिला ,निर्धन परिवार और जरूरतमंद परिवार की बेटियों/ विधवा /महिलाओं तथा तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹51000 की आर्थिक सहायता अनुदानित की जाएगी। 

आइए जानते हैं मध्य प्रदेश “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के लिए आवेदन कैसे करें ? तथा अनिवार्य पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज विवरण, संपूर्ण जानकारी आज आप किस आर्टिकल के माध्यम से जानने वाले हैं। इसलिए आवेदन करने से पूर्व दी गई जानकारी को सही से पढ़ें। 

Highlights of Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhayamantri Kanya Vivah Yojana 2022)
योजना शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा
योजना शुरू हुई 2016 में
योजना से लाभार्थी होंगे मध्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियां, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं
राज्य में लागू केवल मध्य प्रदेश में
अनुदानित राशी ₹51000
ऑफिसियल लिंक्स http://mpvivahportal.nic.in/

यह भी पढ़े – यह भी पढ़े – Sukanya Samriddhi Yojana 2022, जाने सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ और आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उद्देश्य तथा लाभ (Objectives and benefits of Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बेटी की शादी में आर्थिक सहायता के तौर पर ₹51000 का अनुदान राशि देना ही मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के अन्तर्गत नवदंपति के खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए सरकार  द्वारा ₹43000 दिए जायेंगे। 

  • कन्या के विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री की खरीद हेतु राज्य सरकार के द्वारा ₹5000 अलग से दिए जाते हैं। 
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या ₹3000 का खर्च राज्य सरकार के द्वारा अलग से दिया जाएगा। 
  • बीपीएल परिवार की बेटियों को शादी में सरकार के द्वारा ₹5000 की राशि एकमुत दी जाएगी। यह रकम लड़की को चेक के रूप में या बैंक ट्रांसफर के रूप में दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक मापदंड एवं दस्तावेज

अगर आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह अनुदान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की निम्नलिखित पात्रता है होनी चाहिए। 

  • आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • कन्या विवाह अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए लड़की कि आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा लड़के की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए ।
  • Kanya Vivah Anudan Yojana का लाभ लेने के लिए बालिका का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए ।
  • कन्या के माता पिता यानी अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे के हो।

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है :-

आधार कार्ड

वोटर आईडी कार्ड

आय प्रमाण पत्र ( माता- पिता का )

आयु प्रमाण पत्र (लड़की का )

निवास प्रमाण पत्र

समग्र आईडी संख्या

यदि परिवार गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है तो बीपीएल राशन कार्ड

कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाइल नंबर

अभीकथन / स्थापना पत्र

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने हेतु संपूर्ण प्रक्रिया

आवेदक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के ऑफिशल पोर्टल https://pmmodiyojana.in/kanya-vivah-yojana/ पर विजिट करें।

  •  होम पेज पर दिखाई दे रहे आवेदन फॉर्म को ध्यान पूर्वक पूरा भरे। 
  •  तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ सबमिट करें। 
  •  ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://pmmodiyojana.in/kanya-vivah-yojana/ से फॉर्म डाउनलोड करें। तथा फॉर्म में संपूर्ण विवरण ध्यानपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न  करके अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत , जनपद पंचायत या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम या नगर पालिका या नगर परिषद के कार्यालय में जमा करवा दे। 

NOTE :- विभाग द्वारा सत्यापन के बाद सहायता राशि बेटी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

विवाह अनुदान के लिए आवेदन करने संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप विभाग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल संपर्क सूत्र पर संपर्क कर सकते हैं :-

सी.एम. हेल्पलाइन :181

निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397

केन्‍द्र सरकार की दिव्‍यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956

Mukhymantri Kanya Vivah Anudan Helpline/Helpdesk Details

Sanket Bhondve (IAS)

Mission Director

Directorate of Social Justice

सामाजिक न्‍याय संचालनालय

1250, Tulsi Nagar

1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्‍य्प्रदेश)

Bhopal (M.P.)

फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs on Mukhayamantri Kanya Vivah Yojana)

प्रश्न: Mukhayamantri Kanya Vivah Yojana MP 2022 के लिए आवेदन करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

उत्तर: ऊपर आर्टिकल में दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट http://mpvivahportal.nic.in/ से आप आसानी से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एमपी 2022 के लिए आवेदन कर पाएंगे।

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या क्या है ?

उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न है। आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र ( माता- पिता का ), आयु प्रमाण पत्र (लड़की का ), निवास प्रमाण पत्र, समग्र आईडी संख्या, यदि परिवार गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है तो बीपीएल राशन कार्ड, कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, अभीकथन / स्थापना पत्र

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *