Digital Sewa Yojana 2022- Rajasthan Free Smartphone Yojana मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा Mukhyamantri Digital Sewa Yojana 2022 का शुभारंभ किया गया है डिजिटल सेवा योजना 2022 के अंतर्गत एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को इस स्मार्टफोन सरकार द्वारा दिए जाएंगे यह स्मार्टफोन सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री में दिए जाएंगे इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत 1.33 करोड चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन दिया जाएगा इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें 3 साल तक फ्री इंटरनेट सुविधा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लिए पात्रता क्या रहेगी, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं सभी जानकारी आपको विस्तार से इस आर्टिकल में बताई जाएगी। राजस्थान के 130 करोड़ चिरंजीव परिवारों की महिला मुखिया को जुलाई से मोबाइल देने की तैयारी शुरू हो गई है इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनसंचार विभाग में ड्राफ्ट तैयार कर दिये गये है इसी हफ्ते टेंडर निकाला जाएगा। अधिक जानकरी के लिए आप आर्टिकल को पढ़े।
Overview Of The Article
योजना का नाम | मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना |
साल | 2022 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 (जाने क्या है योजना)
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को फ्री स्माटफोन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2022- 23 में की गई थी। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच भी महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना है। जिससे कि उनके लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाया जा सके। इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच महिलाओं तक सुनिश्चित की जा सके। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राजस्थान की महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। प्रदेश की महिलाएं Free Smartphone Yojana के माध्यम से सभी डिजिटल सेवा का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
सस्ते स्मार्टफोन से खुलेंगे तकनीकी के द्वार
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मिलने वाले इस स्मार्टफोन में खासियत इस प्रकार होगी।
- मेड इन इंडिया स्मार्टफोन होंगे
- फ़ोन में 5 पॉइंट 5 इंच की डिस्प्ले होगी
- फोन में कम से कम 2GB रैम, 32GB मेमोरी, 3200 MAH बैटरी, ड्यूल सिम, कम से कम 8 मेगापिक्सल कैमरा होगा
- स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी
Free Smartphone Yojana की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक महिला राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्य ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदन बनने की प्रक्रिया
अभी सरकार द्वारा केवल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट लॉन्च करेगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जरूर सूचित करेंगे। तो यदि आप Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
- यदि आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Mukhyamantri Digital Sewa Yojana 2022 Important Link
दोस्तों आपके लिए हमारे दवारा निचे कुछ लिंक दी जा रही है जिसके दवारा आप आसानी से योजना के अंतगर्त फ्री मोबाइल पाने की योजना व लिंक से जान सकते हो आपका नाम शामिल है या नहीं आदि सभी जानकरी आप निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से जान सकते है।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में नाम है या नहीं चेक करें | Click Here |
Check mukhyamantri Digital Seva Yojana Status | Click Here |
FAQ
दोस्तों जैसे हम आपके लिए निचे कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न टाइप कर रहे है वैसे ही आप भी हमें आसानी से प्रश्न पूछने के लिए हमें कमेंट कर सकते है।
उत्तर : सरकार, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में महिलाओं को स्मार्टफोन जून महीने में देने की तैयारियां कर रही है।
उत्तर : मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत राजस्थान के 1.33 करोड चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को जून महीने से मोबाइल दिया जाएगा।