Navratri Festival | History Of Navratri Festival | Quotes | Whatsapp Status | Navratri Festival Photo | Navratri Festival Shayari | पौराणिक कथा
About Navratri Festival – Navratri Festival देवी दुर्गा के नौ अवतारों या स्वरूपों की पूजा करने का सबसे प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है। जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान,शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों – महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और महाकाली के नौ स्वरुपों की पूजा होती है। जिनके नाम और स्थान क्रमशः इस प्रकार है नन्दा देवी योगमाया (विंध्यवासिनी शक्तिपीठ), रक्तदंतिका (सथूर), शाकम्भरी (सहारनपुर शक्तिपीठ), दुर्गा(काशी), भीमा (पिंजौर) और भ्रामरी (भ्रमराम्बा शक्तिपीठ) नवदुर्गा कहते हैं।
हे माँ तुमसे विश्वास ना उठने देना
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारो ओर अँधेरा ही अँधेरा घना पाऊं
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।
Happy Navratri 2022
नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है। जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि अत्यंत भक्ति के साथ मनाया जाता है और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी माना जाता है। यह देवी दुर्गा को समर्पित है, जिन्हें नव दुर्गा के रूप में नौ दिव्य रूपों में पूजा जाता है। दुनिया भर में लोग इन दिनों के दौरान देवी की पूजा करते हैं। लोग छोटी कन्याओं के पैर छूते हैं और उन्हें देवी की तरह मानते हैं। नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र त्योहार है। आप आर्टिकल को पूरा पढ़े और दिए गए फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर के आसानी से अपने मोब्लिब में whatsapp status, facebook status लगा सकते है। और साथ ही अपने दोस्तों को शेयर कर के शुभकामनाये दे सकते है।
लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें क़दमों से माँ आए आपके द्वार
इस नवरात्रि यही हैं माँ से पुकार !! “जय माता दी”
हैप्पी नवरात्री
हैप्पी नवरात्री शायरी सन्देश हिंदी में
जिसका हमको था इंतजार आखिर वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माँ शेरावाली आ गई
होगी अब हमारी हर मनोकामना पूरी
हरने हमारे सारे दुख माता रानी हमारे द्वार आ गई।
History Of Navratri Festival –
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक शारदीय नवरात्रों में जिस तरह पूरे अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है ठीक वैसे ही चैत्र नवरात्रों में भी होती है। मान्यता है कि महिषासुर ने कठोर तपस्या करके देवताओं से अजेय होने का वरदान ले लिया था। इसके बाद महिषासुर ने अपनी शक्तियों का गलत उपयोग किया और देवताओं को भी परेशान करना शुरू कर दिया। इससे क्रोधित होकर देवताओं ने दुर्गा मां की रचना की और उन्हें तमाम अस्त्र शस्त्र दिए। इसके बाद शक्ति स्वरूप मां दुर्गा का महिषासुर से नौ दिनों तक संग्राम छिड़ा और आखिरकार महिषासुर का वध हुआ। इसलिए नवरात्र में मातारानी के शक्तिस्वरूप की पूजा होती है।
और नौवें दिन नौ कन्याओं को मां का रूप मानकर पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान राम ने भी रावण को मारने के लिए नौ दिनों तक माता का व्रत व पूजन किया था और दसवें दिन रावण का वध किया था। तभी से दशहरा से पहले नौ दिनों को माता को समर्पित कर शारदीय नवरात्र के रूप में मनाया जाता है।
बिन बुलाए भी जहां जाने को जी चाहता है
वो चौखट ही है तेरी “माँ”
कैसे बताऊ इस दिल की आरजू
इसे तो बस तेरे दरबार में सुकून मिलता है।
नवरात्रि के 9 दिन और 9 देवियां
- पहले दिन- शैलपुत्री
- दूसरे दिन- ब्रह्मचारिणी
- तीसरे दिन- चंद्रघंटा
- चौथे दिन- कुष्मांडा
- पांचवें दिन- स्कंदमाता
- छठे दिन- कात्यानी
- सातवें दिन- कालरात्रि
- आठवें दिन- महागौरी
- नवें दिन- सिद्धिदात्री।
नवरात्री प्रमुख कथा
लंका-युद्ध में ब्रह्माजी ने श्रीराम से रावण वध के लिए चंडी देवी का पूजन कर देवी को प्रसन्न करने को कहा और बताए अनुसार चंडी पूजन और हवन हेतु दुर्लभ एक सौ आठ नीलकमल की व्यवस्था की गई। वहीं दूसरी ओर रावण ने भी अमरता के लोभ में विजय कामना से चंडी पाठ प्रारंभ किया। यह बात इंद्र देव ने पवन देव के माध्यम से श्रीराम के पास पहुँचाई और परामर्श दिया कि चंडी पाठ यथासभंव पूर्ण होने दिया जाए। राम का संकल्प टूटता-सा नजर आने लगा। भय इस बात का था कि देवी माँ रुष्ट न हो जाएँ। दुर्लभ नीलकमल की व्यवस्था तत्काल असंभव थी, तब भगवान राम को सहज ही स्मरण हुआ कि मुझे लोग ‘कमलनयन नवकंच लोचन’ कहते हैं, तो क्यों न संकल्प पूर्ति हेतु एक नेत्र अर्पित कर दिया जाए।
प्रभु राम जैसे ही तूणीर से एक बाण निकालकर अपना नेत्र निकालने के लिए तैयार हुए। तब देवी ने प्रकट ह हुई , हाथ पकड़कर कहा- राम मैं प्रसन्न हूँ। वहीं रावण के चंडी पाठ में यज्ञ कर रहे ब्राह्मणों की सेवा में ब्राह्मण बालक का रूप धर कर हनुमानजी सेवा में जुट गए। निःस्वार्थ सेवा देखकर ब्राह्मणों ने हनुमानजी से वर माँगने को कहा। इस पर हनुमान ने विनम्रतापूर्वक कहा- प्रभु, आप प्रसन्न हैं तो जिस मंत्र से यज्ञ कर रहे हैं, उसका एक अक्षर मेरे कहने से बदल दीजिए। ब्राह्मण इस रहस्य को समझ नहीं सके और तथास्तु कह दिया। भूर्तिहरिणी यानी कि प्राणियों की पीड़ा हरने वाली और ‘करिणी’ का अर्थ हो गया प्राणियों को पीड़ित करने वाली, जिससे देवी रुष्ट हो गईं और रावण का सर्वनाश करवा दिया। हनुमानजी महाराज ने श्लोक में ‘ह’ की जगह ‘क’ करवाकर रावण के यज्ञ की दिशा ही बदल दी।
Quotes Of Navratri Festival –
दोस्तों आप की सुविधा के लिए हम नीचे कुछ फोटोज और शायरी के बारे में जानकारी दे रहे है। जिन्हे आप पढ़ कर अपने दोस्तों को शेयर कर सकते है। और साथ ही अपने मोबाइल में व्हाट्सप्प और फेसबुक स्टेटस लगा सकते है। नवरात्री त्योहार से संबंधित अधिक जानकारी पाने के लिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़े।
हो जाओ तैयार माँ अम्बे आने वाली है
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन
माँ के कदमो की आहट से गूँज उठेगा आँगन
कुमकुम भरे क़दमों से
आए माँ दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
यही है माँ दुर्गा से पुकार
बहुत दूर अभी जाना है
चिंतन का दामन थामा है
क्यों डरु इस बेहरुपी ज़माने से
जब मेरी माँ ने मुझे अपना माना है
जय माता दी
माता रानी वरदान ना देना हमें
हो सके तो थोडा सा प्यार दे देना
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा
एक बस यही आशीर्वाद दे देना
नवरात्रि स्पेशल शायरी
रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने उसे बुला लेंगे
मैया है दिल की बड़ी भोली
बातों में उसे लगा लेंगे।
माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपका जीवन सुखमय हो
इस नवरात्रि हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।
Whatsapp Status For Navratri Festival –
यहाँ पर हम नीचे नवरात्रि त्योहार से संबंधित video के बारे में जानकारी दे रहे है। अगर आप अपने मोबाइल में स्टेटस लगाना चाहते है। नीचे दिए गए वीडियो को डाउनलोड कर सकते है।
मैं मैं ना रहा – तू तू ना रहा
सब अपने हो गए
माँ की नज़रों में जो देखा
सब सपने सच हो गए
jai mata di
प्यार का तराना उपहार हो
खुशियों का नजराना बेशुमार हो
ना रहे कोई गम का एहसास
ऐसा नवरात्री उत्सव का साल हो
जय माँ दुर्गा
लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार
हर्षित हुआ पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको नवरात्री का त्यौहार
wish you a happy navratri
मां कि ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलों को मरहम मिलता है
जो भी जाता है मां के द्वार
उसे कुछ ना कुछ जरूर मिलता है
wish u a happy navratri
Navratri Festival Photo & Shayari
दोस्तों आप की सुविधा के लिए हम ने अपने फ्रेंड्स और फॅमिली को शुभकामनाये देने के लिए शायरी और फोटोज प्रदान कर रहे है। इसलिए आप उन्हें पढ़ कर या डाउनलोड कर के मोबाइल में स्टेटस लगा सकते है।
शेरोवाली माँ के दरबार में
सारे दुःख दर्द मिट जाते है
जो भी माँ के द्वार पे आता है
सुख ही ले जाता है।
माँ की ज्योति से नूर मिलता है
सब के दिलो को सुरूर मिलता है
जो भी जाता है माँ के द्वार
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है
happy navratri mata ji
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
आपकी कोई आरजू अधूरी न हो
करते है हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से विनती
आपकी हर मनोकामना हो पूरी
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें