PM Kisan Samman Nidhi Yojana, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
दोस्तो, इस आर्टिकल में किसान सम्मान निधी योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के बारें में जानने वाले हैं। यह योजना देश के किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा दी गई एक सौगात है। इस योजना के माध्यम से देश के हर किसान को केंद्र सरकार की तरफ से ₹6000 रुपए सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। यह राशि 2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों तक पहुंचाई जा रही है। दोस्तो, आप इस आर्टिकल में बताएंगे कि इस योजना से कौनसे किसानों को फायदा होगा, कैसे आवेदन करना हैं। तो इसको पूरा पढे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की मुख्य बातें
क्या होगा फायदा | भारत सरकार द्वारा सभी लघु व सीमांत किसानों के लिए ₹2000 की तीन किस्त के तौर पर सालाना ₹6000 किसान निधि योजना के तहत किसानों को सहायतार्थ सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। |
कैसे होगा आवेदन | ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज | सिर्फ किसान का आधार कार्ड आवश्यक होगा |
आवेदन शुल्क | इस योजना में निशुल्क आवेदन किया जा सकता है |
आवेदन करने की तिथि | आवेदन करने संबंधी कोई अभी तक निर्धारित तिथि तय नहीं की गई हैं। |
ऑफिसियल पोर्टल लिंक | www.pmkisan.gov.in |
आवेदन कैसे करे?
किसान निधि योजना में आवेदन करने के लिए किसान CSC सेंटर अर्थात कस्टमर सर्विस सेंटर ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा किसान सीधे भारत सरकार के ऑफिशल पोर्टल pmkisan.gov.in पर लॉगिन करके स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में भारत के सभी किसान शामिल हो सकते हैं। जो किसान आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और विधि पूर्वक आवश्यक दस्तावेजों का विवरण प्रस्तुत करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:- कृपया सभी किसान इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सर्वप्रथम प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के लिए भारत सरकार के ऑफिशल पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर फार्मर कॉर्नर ( Farmers Corner) ऑप्शन पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आधार कार्ड की डिटेल सबमिट करें।
- किसानों को ध्यान रहे आधार कार्ड नंबर इस योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- दिए गए फॉर्म को सावधानीपूर्वक पूरा भरे।
- किसान अपनी व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करते हुए बैंक डिटेल दर्ज करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
- कुछ दिनों बाद किसान को नोटिफिकेशन के जरिए एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
- फर्स्ट किस्त 2000 की जमा होने पर किसान ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आवेदन के बाद स्टेटस कैसे चेक करे?
जो किसान प्रधानमंत्री निधि योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं। वह सभी अपने आवेदन संबंधी स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम किसान ऑफिशल पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करें
- ऑफिशियल होम पेज पर बेनिफिशियरी स्टेटस ( beneficiary status) पर क्लिक करें।
- किसान अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर सबमिट करें।
- किसान न्यू स्क्रीन पर अपने आवेदन संबंधी स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- स्टेटस कॉलम में किसान को संपूर्ण विवरण प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
Pradhan Mantri Kisan Nidhi Yojana की राज्यवार सूची
Andaman – Nicobar | Click Here |
Andra Pradesh | Click Here |
Arunachal Pradesh | Click Here |
Assam | Click Here |
Bihar | Click Here |
Chandigarh | Click Here |
CHHATTISGARH | Click Here |
Dadra – Nagar Haveli | Click Here |
Daman – Diu | Click Here |
Delhi | Click Here |
Goa | Click Here |
Gujarat | Click Here |
Haryana | Click Here |
Himachal Pradesh | Click Here |
Jammu & Kashmir | Click Here |
Jharkhand | Click Here |
Karnataka | Click Here |
Kerala | Click Here |
Madhya Pradesh | Click Here |
Maharashtra | Click Here |
Manipur | Click Here |
Mizoram | Click Here |
Nagaland | Click Here |
Orissa | Click Here |
Pondicherry | Click Here |
Punjab | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Sikkim | Click Here |
Tamilnadu | Click Here |
Telangana | Click Here |
Tripura | Click Here |
Uttaranchal | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
West Bengal | Click Here |
दोस्तो, आशा करता हूं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर किसी प्रकार का कोई सवाल पूछना चाहते है, या को जानकारी चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते है।