हेल्लो दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं हमारे भारत में अधिकतर जनता कृषि पर निर्भर है। इसी वजह से भारत कृषि प्रधान देश के नाम से भी जाना जाता है। कृषि प्रधान देश में कृषि को लेकर समस्याएं आना आम बात है। इन्हीं समस्याओं का निवारण करने के लिए केंद्र सरकार ने “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना” (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana 2022) की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि संबंधी यंत्र तथा कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जाएगी। भारत सरकार चाहती है कि भारत का हर किसान कम पानी में तथा कम लागत में अधिक से अधिक पैदावार करें। अपनी आजीविका को दोगुना करें। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। तथा किसानों को उचित रेट पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
दोस्तों, PMKSY 2022 Scheme से जुड़ी सभी जानकारी आप इस लेख में जाने वाले हैं। अतः प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से लाभान्वित होने के लिए तथा आवेदन प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
PMKSY 2022 Scheme Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना , PMKSY Scheme |
योजना शुरू की गई | भारत सरकार |
योजना का लाभ मिलेगा | सभी भारतीय किसानों को |
योजना का उद्देश्य | देश के हर एक किसान के खेत तक पानी की पहुंच उपलब्ध कराना |
लाभार्थी होंगे | देश का हर एक किसान |
लाभ के तौर पर | कृषि सिंचाई क्षेत्र में हर प्रकार से लाभ उपलब्ध कराना तथा कृषि उपकरण पर सब्सिडी की भी व्यवस्था । |
Official Website | https://pmksy.gov.in |
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana Purpose and Benefits (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य तथा लाभ)
हर भारतीय नागरिक यह अच्छी तरह से जानते हैं, कि भारत देश प्रारंभ काल से ही कृषि को महत्व देते हुए आया है। तथा कृषि कार्यों में सलंग्न रहता है। भारत की मिट्टी सोना उगलती है इसी वजह से भारत को कृषि प्रधान देश के साथ साथ सोने की चिड़िया भी कहा जाता है।
परंतु आजकल महंगाई के जमाने में किसानों को कृषि यंत्र, मोटर पंप, बोरवेल तथा कुआं खुदाई, आदि कृषि कार्यों के लिए उपकरणों की आवश्यकता होती है। भारत सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से भारत का प्रत्येक किसान अपनी आवश्यक वस्तुएं अब सस्ते में खरीद सकते हैं। क्योंकि सरकार द्वारा सभी उपकरणों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस योजना से किसानों को निम्नलिखित फायदे होंगे:-
- किसानों को आवश्यक कृषि उपकरण सरकार द्वारा सब्सिडी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
- किसानों को कृषि सिंचाई संबंधी आवश्यक पानी को खेत तक पहुंचाने की व्यवस्था में लगने वाले खर्च पर सब्सिडी दी जाएगी।
- जल संरक्षण करने हेतु छोटा तालाब अर्थात पॉर्नडिंग बनाने पर अनुदान दिया जाएगा।
- बूंद बूंद सिंचाई पद्धति को बढ़ाने पर सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। तथा बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली पर आने वाले संपूर्ण खर्च पर सरकार द्वारा 80% तक सब्सिडी दी जा रही है।
- सरकार का सत्ता में आने से पहले वादा था कि किसानों की आय को दुगनी किया जाएगा। इसी श्रंखला में सरकार किसानों के साथ मिलकर सभी कृषि कार्यों में किसानों की मदद करने को तत्पर है।
- किसानों को कृषि कार्य मैं आवश्यक उपकरण मोटर, पंप कृषि यंत्र, सौर पैनल ऊर्जा, बूंद बूंद सिंचाई प्रणा,ली जल संरक्षण हेतु पोंडिंग, खेत की चारदीवारी हेतु तारबंदी, कृषि कनेक्शन बिजली बिलों में छूट। सभी प्रकार की मदद सरकार किसानों तक पहुंचाने की यथासंभव कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े – Kisan Credit Card क्या है, इसके लाभ क्या है व इसे कैसे बनवायें
PMKSY Scheme Eligibility & Required Documents (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आवश्यक पात्रता तथा दस्तावेज)
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हर भारतीय किसान जुड़ सकते हैं। सरकार द्वारा आवश्यक पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं जो निम्न प्रकार से है:-
- सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कृषि योग्य स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
- PMKSY Scheme के लिए देश के किसी भी राज्य के पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं ।
- Pradhanmantri krishi sinchayee Yojana 2022 के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप, ट्रस्ट,सहकारी समिति, इंकॉरपोरेट कंपनियां इत्यादि के कृषक के समूह को सदस्य और अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्य को भी लाभ उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
- पीएम कृषि सिंचाई स्कीम 2022 के तहत उन किसानों को भी लाभ दिया जाएगा जो न्यूनतम 7 वर्षों से लीज एग्रीमेंट के तहत उस भूमि पर खेती करता हो।
पीएम कृषि सिंचाई योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पहचान पत्र
किसानों के जमीन के दस्तावेज (जमाबंदी )
एलपीसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता
बैंक अकाउंट पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया
PMKSY Scheme से जुड़ने के लिए किसानों को राज्य सरकार से संपर्क करना होगा। इसके लिए कृषि विभाग के नजदीकी ऑफिस में जाकर इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। यह योजना ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से भी की जा सकती है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ऑफिशल पोर्टल https://pmksy.gov.in पर लॉग इन कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana से संबंधित संपर्क सूत्र
किसी भी प्रकार की कृषि समस्या के लिए सम्पर्क कर सकते हैं
Secretary
Shri. Sanjay Agarwal
Ministry of Agriculture & Farmers Welfare,
Department of Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare,
Krishi Bhawan, New Delhi-110001
E-mail ID :secy-agri[at]nic[dot]in
Joint Secretary
Shri. AMITABH GAUTAM
Ministry of Agriculture & Farmers Welfare,
Department of Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare,
Room No. 350,
Krishi Bhawan, New Delhi-110001
Phone : 011-23382454,23382357
Extn No : 4146
E-mail ID :amitabh.gautamatgov[dot]in
Director(RFS)
Pankaj Tyagi,
Ministry of Agriculture & Farmers Welfare,
Department of Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare, Room No. 216,
Krishi Bhawan, New Delhi-110001
Phone/Fax :011-23389714
E-mail ID :pankaj.tyagi99[at]gov[dot]in
Extn No : 4829
Deputy Commissioner (RFS)
B.V.N. Rao
Ministry of Agriculture & Farmers Welfare,
Department of Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare, Room No. 385-A,
Krishi Bhawan, New Delhi-110001
Phone/Fax :011-23381809
Extn No : 4685
E-mail ID :bvn[dot]rao[at]nic[dot]in